उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(लालकुआं)रेलवे पिट लाइन को लेकर नगीना कॉलोनी में हट रहा है अतिक्रमण. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुआ एक्शन।।

लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण एवं दूसरी पिट लाइन निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा अपनी भूमि बताकर नगीना कालोनी क्षेत्र के लोगों को बेदखल करने के हाई कोर्ट नैनीताल के निर्देश के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने आज सुबह से अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया है उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार. एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत पीले पंजे ने घरों को तोड़ते हुए अतिक्रमण हटाना प्रारंभ किया।
सुबह आए आंधी और तूफान के बीच पड़ रही चिलचिलाती धूप में छोटे-छोटे मासूम बच्चों. बुजुर्ग एवं महिलाएं अतिक्रमण के नाम पर अपने घर को टूटते हुए बेबस होकर देखते रहे हालांकि नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक न चली ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया ओबीसी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा ।।

इस बीच पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर तथा हल्का बल प्रयोग के बाद कुछ प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार किया, प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे

Ad Ad
To Top