लालकुआं-:अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानके तहत गौला नदी से ओवरलोड उपवन खनिज लेकर जाते हुए एक वाहन को गौला रेंज की गश्ती टीम ने पकड़कर सीज कर दिया घटना से इस काम में लगे हुए लोगो में हड़कंप मचा हुआ है।
वन क्षेत्राधिकारी गौला आर पी जोशी ने बताया कि बीते रोज खनिज निकासी गेट में वाहनों के तौंल में गड़बड़ी की शिकायत पर वाहन संख्या UP02A -6030 को काटे से कटी रायल्टी की जांच करने पर पाया कि वाहन के तौल में लगभग पूर्व एवं आज के खाली वाहन के भार में 18 कु0 का अंतर पाया। वाहन चालक ने मौके पर उक्त वजन में अंतर से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख मौके पर नहीं दिखा पाया । इसको गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने वाहन को सीज कर उस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है ।
टीम में उप राजिक प्रमोद बिष्ट, हेम चंद जोशी , भूपाल सिंह जीना, राम सिंह रावत, पान सिंह मेहता, नीरज रावत, राजेंद्र पालीवाल,ललित बिष्ट आदि शामिल थे।




