जोशीमठ। बढ़ती गर्मी के कारण ग्लेशियर पिघलने के बाद नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
मंगलवार की सुबह अचानक धौली नदी का जलस्तर बढ़ने एनटीपीसी के वैराज साइट तपोवन में अफरा तफरी मच गई साइरन बजा और सभी अलर्ट हो गए। इस बीच धौली नदी के उफान ने नदी पर बनाये गए कलवट को अपनी चपेट में ले लिया।
एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड परियोजना की निर्मात्री कंपनी ऋत्विक के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार डिमरी के अनुसार धौली नदी पर वैराज साइट में कार्य के दौरान आर पार आने जाने के लिए एक अस्थाई कलवट बनाया गया था, जो जलस्तर बढ़ने से बह गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अस्थाई कलवट को गर्मी बढ़ने व ग्लेशियर पिघलने से जलस्तर बढ़ने से पूर्व ही हर वर्ष मार्च महीने में हटा दिया जाता है। गौरतलब है कि पिछले पर आई आपदा में भारी नुकसान हुआ था जिसको देखते हुए इस बार पहले से ही कंपनी ने सभी को अलर्ट कर दिया




