उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:पूर्व मंत्री यशपाल और उनके पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला.संजीव आर्य ने कहा कि जान लेने के फिराक में थे हमलावर।।

बाजपुर। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर बाजपुर में हमला हुआ है। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का है आरोप।
नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से हमला किया है। संजीव आर्य ने कहा, मेरी और पिता की हत्या करने की थी साजिश रची गई थी। दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर हमें बचाया। वर्ना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग)मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययनदेश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं। आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन। पूर्व मंत्री यशपाल बेटे संजीव के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए हैं।

Ad Ad
To Top