उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:मछली पकड़ने का शौक आपको खींच लाएगा पंचेश्वर,पर्यटक हब के रूप में विकसित हो रहा है एंग्लिंग सेंटर, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद वित्त एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली।

उत्तराखंड को यूंही देवभूमि नहीं कहा जाता यहां देवों के वास स्थल के अलावा ऐसे खूबसूरत नयनाभिराम पर्यटन क्षेत्र भी है जहां लोग बरबस देखते ही रह जाते हैं पर्यटन की अपार संभावनाएं को और तलाशते हुए मछली पकड़ने का शौक रखने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचेश्वर में एग्लिंग सेंटर की स्थापना की घोषणा कर पर्यटकों को और रोमांचित करने का प्रयास किया है इसके फलस्वरूप पंचेश्वर में ऐंगलिंग सेंटर की स्थापना हेतु शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी कहते हैं कि कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा गठित आगणन रु. 98.38 लाख का जनपद स्तर पर गठित टी०ए०सी० से परीक्षणोपरान्त संस्तुत धनराशि रु. 98.15 लाख की शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में रु. 39.26 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए नियमानुसार/निर्देशानुसार/समयबद्ध व्यय किए जाने हेतु निदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून के निवर्तन में रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।


इस सम्बंध में जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद के अंतर्गत सरयू और काली नदियों में कुल 5 ऐंग्लिंग बीट को चयनित किया गया है। जिनको स्थानीय युवक मंगल दलों के माध्यम से चलाया जाना प्रस्तावित है। ऐंग्लिंग सेंटर के निर्माण होने से पंचेश्वर क्षेत्र में आगमन करने वाले पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। चालू ज़िला योजना 2022-23 में भी ऐंग्लिंग प्रशिक्षण एवं उपकरणों के क्रय हेतु 2 लाख की धनराशि अनुमोदित की गयी है जिसका उपयोग क्षेत्र वासियों को स्वरोज़गार हेतु प्रेरित किए जाने में किया जाएगा । चंपावत न्यूज़

Ad Ad
To Top