हल्द्वानी-: हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के समर्थन में पदयात्रा निकाली, और सुमित हृदयेश के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने जनता से वोट मांगे इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का भविष्य सिर्फ कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है ।
इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत एक हाट बाजार भी गए जहां पर उन्होंने जलेबी की एक दुकान पर रुक कर जलेबी बनाई और लोगों से जलेबी लेने की अपील के साथ ही कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

पूर्व सीएम हरीश रावत अपने इस तरह के अंदाज के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ प्रदेश में काफी मशहूर हैं। कभी वह जलेबी बनाते हुए नजर आते हैं, तो कभी चाय के ठेले पर चाय बनाते हुए, कभी मूंगफली वाले के ठेले पर मूंगफली बेचते हुए नजर आते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के समर्थन में पदयात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे, हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
इसके बाद श्री हरीश रावत कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश संग पनचक्की चौराहे पहुँचे और वहाँ से दमुवादूँगा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए चम्बल पुल चौराहे पर जनसंपर्क का समापन किया।
जनसंपर्क के दौरान हरीश रावत ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुये उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक विकास कार्यो के प्रतिफल के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी और स्व. इंदिरा हृदयेश की राजनीतिक उत्तराधिकारी सुमित हृदयेश को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविन्द बिष्ट, प्रदेश सचिव विजय चंद्रा, पार्षद विद्या देवी, पार्षद चम्पा देवी, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार, गणेश टम्टा, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह, शंकर कोहली, सीमा लोहनी, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, शांति कोरंगा, दीपा टम्टा, हेमा देवी, सीमा लोहनी, सरस्वती देवी, मीना पवार, गीता देवी, भावना रावत, सीमा भटनागर, पुष्पा देवी, प्रीति बिष्ट, जगदीश वाणी, राजू बिष्ट, किरन देवी, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, अमर गोस्वामी, एल. एन. गोस्वामी, रामवीर मौर्य, प्रेम मौर्य, आर. के. आदि ने जनसंपर्क किया।




