उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-: राज्य में हर जगह मनाया जा रहा है वन्य जीव जंतु संरक्षण सप्ताह, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में बच्चों ने भी अपने तूलिका से उकेरी वन्यजीवों की कलाकृतियां।।

गोपेश्वर चमोली

वन्य जीव जंतु सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य के वन्य जीव से संदर्भित सभी वन प्रभागों में सुरक्षा सप्ताह तथा जन जागरूकता के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज में प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग अमित कंवर के दिशा निर्देशन में स्यूण, वर्णद्वारा, मठझढेता में वन कर्मियों के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन कर छिनका गांव में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया इस दौरान विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु छात्र छात्राओं को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मासो में वन्य जीव जंतु संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जबकि राजकीय इंटर कॉलेज रोपा में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता की इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज बेमरू में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कर बच्चों से वन्य जीव संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज आरती मैठाणी ने कार्यक्रम का संचालन किया

Ad Ad
To Top