उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:नाबालिक के साथ गार्डन में किया दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार,यहां का है मामला ।।

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला खरोरा थाना इलाके का है, जहां गांव के ही तीन युवकोंं ने 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिक पीड़िता निवासी खरोरा रायपुर ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धीवर को जानती पहचानती है, जो पीड़िता के घर के आसपास हमेशा आते – जाते थे। दिनांक 15.08.21 को राहुल सेन, कुणाल सेन तथा सुनील धीवर खरोरा के एक गार्डन में पीड़िता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किये तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कड़ा रूख: थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, अपराध समीक्षा में जवाबदेही तय. पुलिस परिवार के मेघावी बच्चों को किया सम्मानित।।

पीड़िता उक्त तीनों से बहुत ज्यादा डर गयी जिससे वह रायपुर आ गयी एवं हैदराबाद जाकर काम कर जीवन यापन करने सोच कर रायपुर से ट्रेन में बैठ गयी। ट्रेन नागपुर पहुंचा तो आर.पी.एफ. पुलिस की टीम द्वारा पीड़िता को रायपुर कल्याण समिति में पहुंचा दिया गया, कि आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धवीर के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 471/21 धारा 376-डी, 506 भादवि. एवं पाॅस्को एक्ट की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। Also Read – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत घटना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार एवं थाना प्रभारी खरोरा रमेश मरकाम को आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही व पतासाजी करते हुए प्रकरण के आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन एवं सुनील धीवर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

Ad
To Top