हल्द्वानी-
आखिर जिसकी अटकले पिछले कई माह से लगाई जा रही थी उन अटकलों में आज पूरी तरह से विराम लग गया और ऐन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नैनीताल जिले की लालकुआं हाट विधानसभा सीट के लिए डॉक्टर मोहन बिष्ट ने निर्दलीय आवरण त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सदस्यता हासिल की । वह फिर से पार्टी में वापस आ गए हैं इससे पूर्व वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में रहकर सरकार में यूसीडीएफ के चेयरमैन भी रहे हैं।
चुनाव से ठीक पहले टिकट की रायशुमारी के दौरान भाजपा में शामिल हुए मोहन बिष्ट ने विधानसभा में भाजपा के दावेदारों में को फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। लालकुआं विधानसभा में वर्तमान में एमएलए नवीन दुम्का है लंबे समय से इस विधानसभा में विधायक नवीन दुम्का और मोहन बिष्ट के बीच सियासी वर्चस्व चलता आ रहा था, पिछले जिला पंचायत के चुनाव में तब नया मोड़ आया जब मोहन बिष्ट ने जिला पंचायत चुनाव निर्दलीय लड़ते हुए भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दी थी।
शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में मोहन बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी मैं फिर से वापसी की सुबह मोहन सिंह बिष्ट ने जब मुख्यमंत्री से मुलाकात की और लाल कुआं को विधानसभा सीट पर भी चर्चा हुई इन सबके बीच डॉ मोहन सिंह बिष्ट अभी भी देहरादून में अपने समर्थकों के साथ डेरा डाले हुए हैं




