लालकुआं-: क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगा तथा क्षेत्र के रुके हुए विकास योजनाओं को फिर तेजी के साथ प्रारंभ किया जाएगा श्री विष्ट गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रांगण में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
आज यहां पहली बार विधायक बनने के बाद प्रथम आगमन पर श्री बिष्ट का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स हरबंस सिंह, भजापा के वरिष्ठ नेता हेमन्त नरूला व नामित सभासद संजय अरोरा ने सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया ।।
इस दौरान कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक चौधरी सर्वदमन सिंह , महेश चौधरी ,सुभाष रस्तोगी , के अलावा भजापा मण्डल के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट महामंत्री राजकुमार सेतिया मुकेश सिंह ने विधायक डॉक्टर बिष्ट को शाल ओढाकर स्वागत किया
स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी सम्भाल, निशांत गिरी, पंकज पांडेय, सभासद धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह ,पंकज सिंह,अनिल सिंह, लक्ष्मीकांत, नफीस खान, जमील अहमद, तौफीक अंसारी, तारा पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, निर्मला देवी, रेखा देवी ने फूल माला पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया ।




