अल्मोड़ा

ब्रेकिंग (देहरादून)धामी सरकार का फिर बड़ा एक्शन 3 बड़े अधिकारी किए निलंबित यह है मामला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जीएसटी चोरी में सख्ती नहीं करने पर संयुक्त आयुक्त, उप आयुक्त और सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि बीती 9 जुलाई को राजधानी देहरादून में प्रशासन और राज्य कर विभाग के अफसरों की एक टीम ने रेलवे से जीएसटी चोरी के माल लाने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया था। रेलवे के 70 नग बरामद हुए थे जिनमें 63 नगों का बिल नहीं था जबकि इन नगों में मौजूद माल की कीमत 65 लाख से अधिक थी माना जा रहा है कि संयुक्त से लेकर सहायक आयुक्त कर चोरी पर शिकंजा कसने में नाकाम रहे। इधर, वित्त विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को आदेश जारी कर देहरादून के संयुक्त आयुक्त वीपी सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें अपर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय से संबद्ध किया है। वहीं उपायुक्त यशपाल सिंह और सहायक आयुक्त सचल दल प्रभारी आशारोड़ी डॉ. कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इन्हें संयुक्त आयुक्त कार्यालय देहरादून से संबद्ध किया गया है।

Ad Ad
To Top