उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग (देहरादून)राष्ट्रीय मतदाता दिवस की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं.कहा अपना मत प्रयोग कर लोकप्रिय सरकार के चयन में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है, जिसका प्रयोग कर हम लोकप्रिय सरकार के चयन प्रक्रिया में भागीदार बनते हैं तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देते हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Ad Ad
To Top