उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(देहरादून) फर्जी फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर की शक्ल तो देखो.मूक बधिर के ठग लिए लाखों रुपए.पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार…..

क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने व फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने के टास्क से लाभ कमाने का लालच देकर 13,11,900/- रुपये धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को जयपुर राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। इतनी बड़ी रकम का शिकार एक मूक-बधिर युवक हुआ जिसकी शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज किया
घटनाक्रम के अनुसार विक्रम कुमार पडाला जो कि मूकबाधिर है . के साथ अज्ञात लोगो द्वारा स्वंय को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने का टास्क देकर लाभ कमाने की बात करने के पश्चात क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भिन्न-भिन्न वैबसाईट के लिंक भेजकर निवेश व टास्क करने हेतु कहना जिसके पश्चात उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर शिकायतकर्ता को टास्क तथा क्रिप्टो करेन्सी में निवेश के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से ऑनलाईन कुल 13,11,900/- रुपये धोखाधड़ी की जिस शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक विकास भारद्वाज के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीड़ित के साथ 13,11,900/- रुपये की धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)222 पदों पर भर्ती की तैयारी. होगा सुधार ।।

अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही हेतु घटित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता की धनराशि दिल्ली, जयपुर राजस्थान में स्थानान्तरित हुयी है के आधार पर टीम को राजस्थान भेजा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)दून हत्याकांड. दो शूटर गिरफ्तार ।।

पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से अभियुक्तो द्वारा उक्त धनराशि को जिन खातों मे आहरित किया गया था उन खातो की जानकारी व साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में सलिप्त 02 सदस्यों को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों ने स्वंय को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने के टास्क कर लाभ कमाने की बात कर उसके पश्चात क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पैसा कमाना बताया पीड़ित के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भिन्न-भिन्न वैबसाईट के लिंक भेजकर निवेश व टास्क करने हेतु कहना जिसके पश्चात उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर शिकायतकर्ता को टास्क तथा क्रिप्टो करेन्सी में निवेश के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से ऑनलाईन कुल 13,11,900/- रुपये धोखाधड़ी की गयी ।
साइबर पुलिस की इस कार्यवाही में पकड़े गए युवक की पहचान संतोष कुमार मीणा पुत्र प्रभु नारायण मीणा निवासी बाढ़ धामसया तहसील बस्सी जिला जयपुर राजस्थान. सुरेश कुमार मीणा पुत्र स्व0 हरसहाय मीणा निवासी ग्राम बगरिया तहसील चाकसू जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई पुलिस की साइबर सेल इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी इकट्ठा कर रही है। देहरादून ब्रेकिंग फ्लिपकार्ट क

Ad Ad
To Top