उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:(देहरादून) विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक तिलकराज बेहड़ को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ ।।

देहरादून-: खराब स्वास्थ्य के कारण किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलकराज बेहड़ पद और गोपनीयता की शपथ,शपथ ग्रहण समारोह के दिन नहीं ग्रहण कर पाए थे अब कुछ स्वास्थ्य सही होने के बाद आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधायक तिलकराज बेहड़ को विधानसभा सदस्य के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ स्वास्थ्य खराब होने के कारण सदन में शपथ नहीं ले पाए थे| आज सत्र के पहले दिन सदन में प्रवेश करने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हे अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई| इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी सहित अन्य विधायकगण मौजूद थे|

Ad Ad
To Top