”भीमताल पुल निर्माणाधीन होने के दौरान बड़े भार वाहक वाहनों का दिनांक-18.11.2021 से 27.11.2021 तक काठगोदाम क्षेर्त्रान्तर्गत प्रवेश, रूट एवं डायवर्जन प्लान”
(प्रतिबन्धित समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक)
➡️ बरेली रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन तीनपानी गौला बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड में रोड के बांयी ओर पार्क करेंगे व सायं 05ः00 बजे के उपरान्त ही अपने गन्तव्य को जायेंगे।
➡️ रामपुर रोड की ओर से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर मण्डी बाईपास मार्ग में मार्ग के बांयी ओर पार्क होंगे व सायं 05ः00 बजे के उपरान्त ही अपने गन्तव्य को जायेंगे।
➡️ कालाढूंगी रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन कमलुवागांजा बाईपास मार्ग से हनुमान मन्दिर तिराहे से डायवर्ट होकर आर0टी0ओ0 रोड से छड़ायल से पंचायतघर से शीतल होटल तिराहे/गन्ना सेन्टर से बरेली रोड को जायेंगे एवं तीनपानी गौला बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड में रोड के बांयी ओर/टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर मण्डी बाईपास मार्ग में मार्ग के बांयी ओर पार्क करेंगे व सायं 05ः00 बजे के उपरान्त ही अपने गन्तव्य को जायेंगे।
➡️ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले भार वाहक वाहन नारीमन तिराहे से गौलाबाईपास रोड/कॉलटैक्स तिराहे से लालडॉट बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।
➡️ छोटे वाहन नैनीताल वीर भट्टी पुल होते हुए पहाड़ी क्षेत्रों को अपने गंतव्य में जाएंगे।
➡️ भारी वाहन बाया ज्योलीकोर्ट होते हुए ही जाएंगे।
➡️ नैनीताल रोड पर जगह-जगह डोलमार वीर भट्टी आदि क्षेत्रों में जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण एकल मार्ग यातायात व्यवस्था चल रही है वहां पर जगह जगह पर पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
नोटः- सायं 05ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक बड़े भार वाहक वाहन अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।




