उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:पशुलोक बैराज में डूबे युवक का शव हुआ बरामद,परिवार में मचा कोहराम,SDRF ने कड़ी मेहनत से शव को निकाला बैराज से ।।

ऋषिकेश – पशुलोक बैराज में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद

20 अप्रैल को पशुलोक बैराज में डूबे युवक का शव आज एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बैराज से निकालने में सफलता प्राप्त की है एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि नारायण घाट ऋषिकेश में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत पांच दिनों से उक्त युवक की सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

सोमवार 25 अप्रैल को थाना एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है, उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF के जवान लक्ष्मण सिंह द्वारा रोप की सहायता से नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप से बांधा जिसके बाद रेस्क्यू टीम के बाकी जवानों द्वारा शव को ऊपर खींच लिया गया तत्पश्चात शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। मृतक की पहचान अमन अली पुत्र श्री दिरशाद अली, निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश, के रूप में हुई उसका शव पशुलोक बैराज के चैनल गेट में फंसा हुआ था, जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।

Ad Ad
To Top