उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री की हुई दुखद मौत उत्तर प्रदेश का बताया जाता है तीर्थयात्री।।

रुद्रप्रयाग-: संगम बाजार के समीप पत्थर गिरने से एक तीर्थ यात्री की दर्दनाक मौत हो गई है पत्थर गिरने के चलते शव को कोतवाली पुलिस द्वारा काफी विलंब के बाद अस्पताल भेजा गया।

बताया जाता है कि रुद्रप्रयाग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगम बाजार के निकट एक तीर्थयात्री सड़क के किनारे जा रहा था तभी अचानक उसके सिर में पत्थर गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है उक्त युवक की पहचान अंकुर अवस्थी पुत्र सुधीर अवस्थी उम्र 27 वर्ष कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड)इस दिन से होगी बोर्ड की परीक्षाएं!!

स्थानीय निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि यह इस वर्ष की दूसरी घटना है जब संगम बाजार के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीर्थ यात्री की मौत हुई है। उन्होंने कहा घटना के 1 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा शव को सड़क से उठाया नहीं गया जिस कारण लावारिस की तरह यह तो पड़ा रहा जबकि आधा घंटा से भी अधिक समय तक पत्थर गिरने से क्षत-विक्षत हो रखें सर का भयावह दृश्य देखकर आने जाने वाले मुसाफिर घबरा रहे थे उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा शव के ऊपर कपड़ा डाला गया ।

Ad Ad
To Top