उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:यहां पुरानी रंजिश बना मौत का कारण,पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया हत्या का खुलासा.चार गिरफ्तार।।

भवाली

मंगलवार को पुलिस को सुबह तड़के खबर मिली की एक व्यक्ति का खून से लतपथ नग्न शरीर भवाली के नैनीबैण्ड तिरछाखेत रोड पर पड़ा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भवाली संजय सिंह गर्ब्याल ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना कर झाड़ियो में फेंके हुए मृतक के शव की पहचान नवीन चन्द्र आर्या, पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी तल्ला तिरछाखेत भवाली नैनीताल उम्र 52 वर्ष के रूप में की गयी तथा तथा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी ।
मौके पर पहुंची नैनीताल पुलिस की फोरेन्सिक टीम, डॉग स्क्वाड टीम व सर्विलांस सहित 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया
गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना से संबंधित अलग-अलग पहलुओं के आधार पर घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी संभावित सीसीटीवी कैमरो का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिसमें चार युवकों को मृतक नवीन चंद्र आर्य के साथ जाते हुए देखा गया।
जिस आधार पर उक्त चारों युवकों की धरपकड़ हेतु त्वरित गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। जिन्हे मुखबिर की सूचना के आधार पर फरसौली रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित ,आकाश, निलेश, राजेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक नवीन चंद्र आर्या से एक युवक की पुरानी रंजिश थी, घटना को अंजाम देने के लिए अपने 03 अन्य दोस्तों के साथ मृतक नवीन चंद्र आर्या के साथ शराब पिलाने के बहाने नैनीबैंड तिरछाखेत रोड की ओर लेकर आए थे और शराब पीने के बाद नशे में ही उनके द्वारा पत्थर से उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गए
पुलिस ने उक्त सनसनीखेज हत्याकांड का मात्र 06 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ रेंज द्वारा 5000/- रू0 , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 2500/- व पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल द्वारा 1000/- रू0 पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

पुलिस टीम का विवरण –

  1. SHO भवाली  संजय सिंह गर्ब्याल
  2. Ssi भवाली प्रकाश सिंह मेहरा
    03.SOG प्रभारी नन्दन सिंह रावत
    04  हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा
  3. कानि0 अजय कुमार
  4. कानि0 नरेन्द्र सिंह
  5. कानि0 राम सिंह राणा
  6. कानि0 जगदीश धामी
    09.कानि0 पंकज पाण्डे
  7. कानि0 मनोज पाण्डे
    11.कानि0 चालक प्रेम कुमार
  8. फॉरेन्सिक टीम
Ad Ad
To Top