लालकुआं-: शहर भर में रात्रि गश्त कर हमेशा सतर्क नजरों से चौकन्ने रह कर चौकीदारी करने वाले श्वान को लालकुआं नगर पंचायत एवं हल्द्वानी नगर पालिका परिषद कि श्वान पकड़ो टीम ने आज 19 श्वानों को पकड़ कर टीम अपने साथ हल्द्वानी ले गई जहां उनकी नसबंदी कर उनको फिर वापस लालकुआं क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

लालकुआं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने नगर पंचायत का पद ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में श्वान की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करने का एक बड़ा कदम उठाया वे कहते हैं पालतू पशुओं की तो लोग देखरेख कर सकते हैं लेकिन आवारा श्वान की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है तथा उनके प्रजनन पर नज़र रखना,व उचित वेस्ट मैनेजमेंट और प्रभावी एनिमल बर्थ कंट्रोल और टीकाकरण
लंबे समय से क्षेत्र में लोगों की जरूरत है जिसको देखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है। तथा आज हल्द्वानी से पहुंची टीम ने लालकुआं शहर से 19 श्वानो को विभिन्न क्षेत्रों से रेसक्यू कर उसे हल्द्वानी नगर निगम की एनिमल बर्थ कंट्रोल यूनिट में भेजा जहां पर उन्हें आवारा श्वानो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी नसबंदी की जाएगी तथा तीन-चार दिन तक चिकित्सकों की देखरेख एवं रेबीज वैक्सीनेशन के बाद उन्हें वापस लालकुआं क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा जिससे इन श्वानो की संख्या में ज्यादा इजाफा ना हो सके ।।




