हल्द्वानी
संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया बताया जाता है कि वह व्यक्ति आंख का इलाज कराने हल्द्वानी आया था जिसका शव संदिग्ध अवस्था में छठ पूजा स्थल के पास नहर में पड़ा मिला।
बताया जाता है कि भागा देवली लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा निवासी कुंवर सिंह बिष्ट अपने पुत्र के साथ मोतियाबिंद का उपचार कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल आए थे।
बीती रोज देर शाम कुंवर सिंह बिष्ट बिना बताए कहीं लापता हो गए। जिसके बाद उनके पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुंवर का शव छठ पूजा स्थल के पास नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




