जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे राजनैतिक दलों के लोग अपने प्रत्याशी के प्रति वोट मांगने की सक्रियता को बढ़ाते जा रहे हैं तथा अब इसका असर सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से होने लगा है आज पूर्व कवीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मतदाताओं के लिए अपील जारी करते हुए कुछ इस तरह से अनुरोध किया।
लालकुआं के सम्मानित मतदाताओं को में हरीश चंद्र दुर्गापाल का प्रणाम।
मित्रो जैसा कि आप सभी को जानकारी है कि 14 फरवरी 2022 को मतदान होना है और इस विधानसभा क्षेत्र से बहुत ही कर्मशील अनुभवी व संकट की घड़ी में साथ देने वाले लोकप्रिय नेता माननीय हरीश रावत जी प्रत्याशी हैं। मेरा सभी लोगों से करबद्द निवेदन है कि लालकुआं विधानसभा को मजबूत करने और उत्तराखण्ड में विकास यात्रा को ओर आगे बढ़ाने के लिए आप सभी अपना अमूल्य वोट कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर लगाकर हरीश रावत जी को भारी मतों से ऐतेहासिक विजय दिलाने की कृपा करें।आपको पता ही है कि डबल इंजन सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया।अंत मे में यही कहना चाहूँगा कि लालकुआ विधानसभा क्षेत्र वीवीआईपी होनेे जा रहा है।मेंं यह भी कह रहा हूँ कि यह चुनाव हम सबके लिए प्रतिष्ठा का सवाल है ।
आपका सेवक
हरीश चंद्र दुर्गापाल




