लालकुआं-: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज की टीम ने अवैध रुप से ग्रिट/बजरी तस्करी कर रहे वाहन को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।
वन क्षेत्राधिकारी डौली के नेतृत्व में बीती रात्रि हल्द्वानी बरेली हाईवे आनन्द पुर मोड़ पर किच्छा की ओर वन उपज रेता लेकर जाते हुए एक 10 टायर हाईवा ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CB 4469 को पकड़ कर जब उसकी जांच की तो यह तथ्य सामने आया है कि उक्त अवैध रेता लगभग 300 कुन्टल भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से ले ज़ाया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह, सत्येंद्र नाथ दुबे सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी , किसन सिंह सुयाल, अमजद खान , सुरेंद्र अधिकारी आदि थे।




