उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:गंगनहर से शव बरामद सात दिन से खोजबीन में जुटी थी SDRF, नागालैंड का था युवक,देखें वीडियो ।।

हरिद्वार – रुड़की, गंगनहर में डूबे नागालैंड के युवक का शव सात दिन बाद एसडीआरएफ ने बरामद करने में सफलता पाई है बताया जाता है कि युवक 27 फरवरी को गंग नहर में डूब गया था जिसके बाद लगातार एसडीआरएफ ढूंढ खोज में लगी थी।

एसडीआरएफ को 27 फरवरी को सूचना मिली कि एक युवक गंग नहर में डूब गया है जिसके बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दीन दयाल उपाध्याय पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए गया था, गंगनहर में नहाते समय उक्त युवक पानी के तेज बहाव के चपेट में आने से संभल नही पाया व बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

घटना के बाद से एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर उक्त युवक की गहन सर्चिंग कर रही थी लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

शनिवार को पुन: एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया तो टीम को अनोखा उम्र 17 वर्ष निवासी नागालैंड के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को शव विच्छेदन गृह भेज दिया

Ad Ad
To Top