उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई समाप्त. टिकटों का वितरण डाला केंद्र के पाले में ।।

देहरादून:उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद टिकट बंटवारे को लेकर माथापच्ची आज भी जारी है। आचार संहिता लगने से पहले जो टिकट फाइनल माने जा रहे थे उन पर भी अब संशय बन गया है ,क्योंकि कोरोनावायरस को लेकर जो नियम बनाए गए हैं उसने सभी समीकरण को बदल दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने का प्लान बना रही भाजपा की टिकट बंटवारे को लेकर कोर ग्रुप की बैठक देहरादून में संपन्न हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैठक में कई नाम सुझाए गए हैं, जिस पर फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

कोर ग्रुप की बैठक में हरक सिंह रावत नहीं पहुंचे और एक बार फिर उनकी नाराजगी को लेकर बात कही जा रही है। हरक सिंह रावत लैंसडाउन से पुत्रवधू के लिए टिकट मांग रहे हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें आश्वासन नहीं दिया है और एक बार फिर चुनाव से पहले हरक सिंह रावत कोई फैसला लेंगे इसके कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

चुनाव से पहले दल बदली का खेल शुरू हो गया है जो अंतिम दिन तक जारी रह सकता है क्योंकि टिकट कटने से भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता नाराज़ हो गए हैं और एक दूसरे के संपर्क में है।

Ad Ad
To Top