उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: हिम्मत तो देखो, पहले किया दुष्कर्म,फिर बनाई वीडियो,अब डाल दी इंटरनेट पर,पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

रामनगर,
  उत्तराखंड में अवैध संबंध और दुष्कर्म के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं ताजा मामले में एक युवक ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली काशीपुर रोड निवासी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल व बदनाम करने के इरादे से वायरल कर दिया। यह वीडियो नाबालिग छात्रा के परिजनों तक भी पहुंच गई। इस पर परिजनों ने पुलिस में युवक की शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अब बरेली से जापान की बुलेट ट्रेन में यात्रा , आईआरसीटीसी लाया है आकर्षक पैकेज, यहां करें संपर्क।।

इस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही ग्राम सक्खनपुर निवासी आरोपित युवक रोहित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के साथ ही दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आज उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशों पर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने ली अधिकारियों की बैठक, ।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा की आरोपित युवक से दोस्ती थी। इस बीच युवक ने छात्रा को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और इस दौरान छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। यही नहीं अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर भी डाल दिया। यह वीडियो छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

Ad
To Top