हल्द्वानी
आखिर जिसका डर था वही चीज अब सामने आई है कोरोना से एक महिला मरीज की मौत होने के बाद अब हल्द्वानी बेहद संवेदनशील हो गया है यहां कोरोना ने एक बार फिर हल्द्वानी में दस्तक दे दी है। हल्द्वानी में कोरोना से एक की मौत यहां डीआरडीओ अस्पताल में हुई है इस अस्पताल में भर्ती था मरीज ,मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है साथ ही जिला प्रशासन ने भी सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है ।
इधर कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन की आंच उत्तराखंड तक न पहुंचे। इसलिए उत्तराखंड शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक बार फिर से आटी-पीसीआर अनिवार्य कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की डीजे डॉ. तृप्ति भगुना ने बताया कि सभी सीएमओ को राज्य के बाहर से आने वाले सभी राज्यों से आने यात्रियों के लिए सीमा पर आरटी-पीसीआर कोरोना परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिलों ने सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि यदि राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा जाए।




