उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस तरह से मनाया फूलदेई पर्व, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं ।।

मुख्यमंत्री आवास में‌ मना फूलदेई संक्रांति पर्व

देहरादून 14 मार्च।कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) G20 समिट विदेशियों का इस तरह से हुआ स्वागत-सत्कार. विदेशियों ने भी अपने मोबाइल पर कैद किए नृत्य के फोटो ।।

फूलदेई लोकपर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। श्री धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top