रुद्रपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में विभिन्न शिलान्यास और लोकार्पण के बाद खटीमा पहुंच गए हैं मुख्यमंत्री के खटीमा पहुंचने पर के अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रमानुसार गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे अपने निजी आवास तराई नगला से टनकपुर चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे। टनकपुर से मुख्यमंत्री श्री धामी दोपहर 12:00 बजे निजी आवास नगला तराई पहुंचेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे टिहरी गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेंगें। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 06:00 बजे खटीमा पहुंचेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में रात्रि विश्राम करेंगें।




