उत्तरकाशी

ब्रेकिंग (चंपावत)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आध्यात्मिक गुरु श्री प्रेम सुगंध से उनके साधना केंद्र पर मिले,लिया आशीर्वाद ।।

चम्पावत, 19 नवम्बर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नखुडा (खरही) में साक्षी फाउंडेशन के आध्यात्मिक गुरु श्री प्रेम सुगंध जी से उनके साधना केंद्र पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद श्री पुष्कर धामी का आगमन चम्पावत के खारही में बाबा पुष्प सुगंध के आश्रम में हुआ। यह पूछे जाने पर कि सीएम योगी से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने किस किस मुद्दों पर चर्चा हुई, तो उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच पिछले काफी समय से परिसंपत्ति विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जी को वें आभार व्यक्त करना चाहते है जिनके साथ बैठक कर सभी लंबित विवादों को सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीएम योगी से परिवहन, सिंचाई तथा लंबित परिसम्पतियों जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वें पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने किसानों की भावनाओं का ख्याल रखा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी माननीय मुखमंत्री को सौंपे।
इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक पूरण फर्त्याल, जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, सीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, बीजेपी के नरेंद्र लडवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बघोली, मोहन सिंह अधिकारी, बाबा श्याम सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
To Top