मौसम का तेवर अभी भी तल्ख बना हुआ है पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलाधार बरसात के बाद विभिन्न मार्ग जहां बाधित है वही भूस्खलन और चट्टान खिसकने से स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खचडानाला के समीप यात्री वाहन भी बोल्डर गिरने से चपेट में आ गया वोल्डर गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है घर में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई इस बीच पुलिस और एसडीआरएफ ने कार में सवार सभी लोगों सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। बीते रोज देर रात हुई इस घटना के बाद एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिन का इलाज किया जा रहा है ।। चमोली न्यूज़




