अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-: देहरादून से बड़ी खबर,अब STF का अभियुक्तों के खिलाफ होगा नया ऑपरेशन, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फिर टीमें हुई रवाना ।।

देहरादून

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:30 गिरफ्तारी और कई अभियुक्त के पीसीआर उपरांत एसटीएफ का अभियुक्तो के खिलाफ होगा नया ऑपरेशन
नकल माफिया और इसमें सम्मिलित कई अभियुक्त द्वारा अवैध धन अर्जित कर प्रॉपर्टी में निवेश और व्यापार किया जा रहा था।
पीसीआर पर लिए अभियुक्तगण से पूछताछ और गोपनीय सूत्रों से अवैध संपति और इन्वेस्टमेंट की जानकारी भी प्राप्त हुई है।
एसटीएफ शीघ्र ही मामले में मुख्य नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करा सकती है साथ ही अवैध संपति को जब्त की कार्यवाही होने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है,इसके लिए टीमों को उत्तरकाशी,रामनगर,धामपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर भेजा गया है
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन और नकल माफियाओं पर कठोर कार्यवाही के निर्देश के आलोक में उक्त कार्यवाही को देखा जा सकता है।

Ad Ad
To Top