बागेश्वर
जब परिजन गहरी निद्रा में लीन थे रात्रि में तभी घर के तीन नाबालिग युवकों ने घर में खड़ी मैक्स कार निकाली और मौज मस्ती करने चल निकले रात्रि गश्त में मामूर कोतवाली पुलिस ने शक होने के बाद जब पूछताछ की तो मामला एकदम से जा खुला और पुलिस पकड़ कर उन्हें कोतवाली ले आई पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को बच्चों की हरकत का पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया पुलिस की सतर्कता से संभावित बड़ी दुर्घटना घटित होने से टली जिस पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार गोमती पुल तिराहे पर रात्रि गश्त में मामूर पुलिस टीम को समय लगभग 02.30 Am बजे तीन नाबालिग लड़के मैक्स वाहन संख्या- UK02TA-0602 ले जाते हुए मिले। इस पर टीम द्वारा शीघ्रता से नाबालिगों की संदिग्धता को देखते हुए उनसे जानकारी की गई। नाबालिगों द्वारा बताया गया कि हम दौड़ने के लिये डिग्री कॉलेज ग्राउन्ड को जा रहे हैं। पुनः जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि तीनों नाबालिग लड़के अपने परिवार के ही चन्दन सिंह पुत्र श्री हेत सिंह निवासी- बागेश्वर की मैक्स को घूमने के लिये शौकिया तौर पर चला रहे थे।
इस पर गस्त पुलिस टीम ने तीनों नाबालिग लड़कों को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली बागेश्वर लाया गया तथा परिजनों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त तीनों नबालिकों की काउंसलिंग कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रात्रि गस्त में मामूर पुलिस टीम की सतर्कता व तत्परता से वाहन दुर्घटना या अन्य घटना होने से टल गई। वाहन स्वामी व परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया गया।
रात्रि गश्त पुलिस टीम आरक्षी गिरीश बजेली. अशोक पंवार होमगार्ड खेम चन्द्र तथा पीआरडी राजन कुमार. संदीप राम आदि थे।




