बदरीनाथ धाम -: बदरीनाथ धाम में कार्य कर रहे उत्तराखंड होमगार्ड हेल्पलाइन की व्यवस्थाओं को देखने और परखने के साथ श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे होमगार्ड के जिला कमांडेंट चमोली एस के साहू ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हाल जाना और वहां पर तैनात होमगार्ड के जवानों की हौसला अफजाई की इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्य को बखूबी निभाते हुए होमगार्ड

जवानों के अंदर जोश भरा साथ ही उन्होंने हैल्प डैस्क का भव्य तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने, ब्रीफिंग लेने, उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले होमगार्ड को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किये, इस दौरान श्री साहू ने बदरीनाथ धाम में उपस्थित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को हेल्पडेस्क का संपूर्ण फीडबैक बताते हुए कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि होमगार्ड के जवानों द्वारा निष्काम दिव्यांग एवं वृद्धजनों की भरपूर सहायता की जा रही है जो सराहनीय कार्य है । इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स जवानों पीएस अनिल, बलबीर, उम्मैद, जगदीश, राकेश, दीपक, सुरेंद्र चंद्री, राजेश,मुकेश,सतीश को मंदिर के सामने प्रशंसा प्रमाण पत्र कर सम्मानित किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं की भरपूर सहायता के लिए जिला कमांडेंट द्वारा मंदिर के बगल में सीसीटीवी कंट्रोल रूम के पास फ्लेक्सी एवं एक अतिरिक्त बैनर लगाते हुए उद्घाटन किया तथा बारिश होने पर भी युद्ध स्तर पर हेल्प डेस्क के भव्य एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मंदिर से साकेत चौराहे तक श्रद्धालुओं को 500 पंपलेट बांटते हुए भव्य रैली की गई तदोपरांत हेल्प डेस्क एवं धाम में ड्यूटी पर नियुक्त होमगार्ड की मीटिंग लेते हुए ब्रीफिंग कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए रैली के दौरान देश विदेश से आए श्रद्धालुओं द्वारा फीड बैक लेने पर बताया गया कि होमगार्ड हेल्प डेस्क बहुत ही अनूठी पहल है यह कार्य उच्च कोटि का है तथा यात्रा सीजन में निरंतर चलाए जाने का अनुरोध किया गया है उक्त रैली मैं सभी श्रद्धालुओं को सम्मान देकर स्वागत किया ।




