मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नरेंद्र सिंह भण्डारी ने 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हेमंत कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा के साथ-साथ गर्जन व अकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है।* जिसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी ने आईआरएस में नामित समस्त अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई को मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्ग खुलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने समस्त तहसीलदारों एवं पटवारियों को अपने अपने क्षेत्र में बने रहने, समस्त थाने एवं चौकियों को आपदा संबंधित उपकरणों सहित हाई अलर्ट में रहने, टनकपुर एवं बनबसा के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल जेसीबी मशीनों की व्यवस्था करने तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर, नगर पंचायत बनबसा एवं सिंचाई विभाग टनकपुर व उप जिला अधिकारी टनकपुर तत्काल जल निकासी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसील व कोतवाली थाना तथा नगर पालिका टनकपुर व नगर पंचायत बनबसा को बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निवासरत लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र में 05965-230819/ 230703 (1077), 9917384226, 7895318895, 8126360465 पर तत्काल दी जायें। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के मोबाइल फोन बन्द न रहें।




