हल्द्वानी -: 14 जनवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर के जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी करते हुए आज दिशानिर्देश पोलिंग पार्टियों को रवाना किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने आज विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी 2022 में लगे सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों, केंद्रीय व अन्य सुरक्षा बलों को ब्रीफ कर दिए दिशा निर्देश दिए ।
यहां मिनी स्टेडियम में विधानसभा निर्वाचन में लगे सभी सुरक्षा बलों को भली भांति ब्रीफ कर निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैंः-
उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे समस्त सुरक्षा बलों एवं समस्त मतदाताओं द्वारा कोविड-19 गाईडलाईन का प्रत्येक दिशा में पालन करते हुए
पोलिंग स्टेशन पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को मतदान केंद्र प्रभारी को सम्पूर्ण सहयोग देते हुए शांन्ति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपने ड्यूटी कार्ड एवं ड्यूटी के प्रकार को अच्छे से स्नेह एवं देखने के साथ ड्यूटी के दौरान हर कार्य अत्यधिक सतर्कता, शालीनता एवं निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने ब्रीफिंग में कहा कि चुनाव शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाय।
कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर अपने जोनल, सैक्टर अथवा उच्चाधिकारियों को तुरन्त सूचित करने की भी बात कही
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में 6 विधानसभाओं में मतदान होना है जिसके लिये जनपद को 35 जोन और 106 सैक्टरों में बांटा गया है। जनपद के कुल 635 मतदान केन्द्रों के 1008 मतदान स्थलों पर मतदान होना है। जिसमें 24 एडवांस पार्टियों को आज रवाना कर दिया गया है। शेष 984 पार्टियों को13 फरवरी को उनके मतदान स्थलों पर रवाना किया जायेगा।




