उधम सिंह नगर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर मे एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया यहां ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह अपने ढाई महीने के बच्चे को मुख्य बाजार में आशा कार्यकर्ता के घर टीका लगवाने आई थी टीका लगाने के बाद जैसे ही घर को जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी कि इस बीच एक युवक उसके पास आया और ढाई महीने के बच्चे को उससे छीन कर फरार हो गया।पहले तो काफी देर तक महिला को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या?
फिर उसने तत्काल फोन पर इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद गांव के ग्रामीण और पति के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने आसपास तलाश की और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो महकमे में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस ने इसको लेकर के टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी तलाश कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है व्यस्तम जगह पर इस तरह की दुस्साहस इस घटना से लोग हतप्रभ है




