पुलिस ने घायल महिला का किया रेस्कयू, पहुंचाया अस्पताल ।
चंपावत-: जिला प्रशासन की सूचना मिलने के बाद पिछले कई दिनों से बीमार महिला को पुलिस के जवानों ने 10 किलोमीटर दुर्गम पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम- बहेड़ी तोक -हिंडोला में एक महिला जो घर के नजदीक फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला की सहायता के लिये फायर स्टेशन लोहाघाट से एक रेस्क्यू यूनिट के द्वारा बीएसएफ टीम को साथ लेकर घटना-स्थल ग्राम बहेड़ी तोक हिंडोला के लिए लगभग 10 किलोमीटर पैदल दुर्गम दूरी का सफर तय कर घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्कयू टीम द्वारा मौके पर देखा कि श्रीमती पार्वती देवी पत्नी पीतांबर जोशी जो कि घर के नजदीक फिसल जाने के कारण चलने -फिरने में असमर्थ हो गई जिसका सात-आठ दिन से घरेलू उपचार किया जा रहा है जिससे कोई सुधार नही हुआ है। फायर रेस्कयू यूनिट द्वारा उक्त घायल महिला को स्ट्रेचर में रखकर उपचार हेतु जिला अस्पताल चंपावत सकुशल पहुंचाया गया। रेस्क्यू यूनिट की गामीणों के द्वारा भूरी -भूरी प्रशंसा की ।
रेस्क्यू यूनिट टीम में लीडिंग फायरमैन -बालमुकुंद राणा, चालक -भैरव सिंह फायरमैन प्रमोद कुमार ,चंचल सिहं, गोविंद पनेरु आदि थे ।




