उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:आफत की बारिश में हल्द्वानी वन प्रभाग का वायर क्रेट डैम बना वरदान, नहीं डिगा पाई नंधौर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ।।

आफत की बारिश में हल्द्वानी वन प्रभाग का वायर क्रेट डैम बना वरदान

हल्द्वानी।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है ऐसे में हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर राजि अंतर्गत नंधौर नदी के किनारे ग्राम दोबैल बेड़ा एवं आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा पर बना वायर क्रेट डैम गाँव वालों के लिए वरदान की तरह साबित हो रहा है। चोरगलिया के निकट दुबैलबेड़ा गांव में बने क्रेट वायर डैम इस आफत बनी बारिश में लोगो के लिए राहत का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) निदेशक मारपीट मामला, आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी ।।


प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग कुन्दन कुमार ने बताया कि नंधौर नदी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तथा आरक्षित वन क्षेत्र में गम्भीर बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता था जिसकी गम्भीरता को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी नंधौर मनीष कुमार के देख रेख में वर्ष 2021 -22 में हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा नंधौर नदी के किनारे चार लाख रुपये की लागत से दो वायर क्रैट डैम बाढ़ सुरक्षा एवं मृदा संरक्षण हेतु बनाये गए थे। यह वायर क्रेट डैम नंधौर नदी के बहाव को गाँव की तरफ रोकने में सफल हुआ है जिससे न केवल भूमि कटाव रुक रहा है बल्कि जान माल की संभावित हानि से भी बचाव हुआ है साथ ही वन्य जीव भी सुरक्षित है।

Ad
To Top