उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:गुलदार ने फिर बनाया एक बच्ची को अपना निवाला, मौत, परिवार में कोहराम ।।

नैनीताल।
उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के एक और जान चली गई यहां चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंड से बदला मौसम ।।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)गड्ढे में फंसे श्रमिकों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।‌

परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad
To Top