अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने जंगल में जाकर पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। ऋषिकेश न्यूज़ गुरुवार को रफीक पुत्र इमाम हुसैन निवासी सिंबल सौत कुसरैला थाना नरेंद्र नगर टेहरी गढ़वाल के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दी गई कि साथ मोड़ के जंगल में एक व्यक्ति के द्वारा पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद ऋषिकेश से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो सात मोड़ के जंगल में मेन रोड से लगभग आधा किलोमीटर अंदर एक पेड़ से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका मिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को नीचे उतारा तथा जांच पड़ताल प्रारंभ की तो मृतक की पहचान गोपाल पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ग्राम बड़कोट थाना रानीपोखरी जिला देहरादून के रूप में हुई पुलिस ने मृत व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर मौके पर बुलाया गया परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचायत नामा भरकर शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश मोर्चरी रखवाया गया है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




