उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:यहां जलती अंगीठी बनी काल.गैस से दम घुटने से हुई पति-पत्नी की मौत ।।

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद से दुखद खबर सामने आई है ,जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) होली से पहले खाद्य विभाग का सघन चेकिंग अभियान, भारी मात्रा मे पनीर नष्ट ।।

रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है

Ad Ad
To Top