नेपाल राष्ट्र से घर से बिना बताए बनबसा पहुंचे 09 वर्षिय बालक को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा।।
बनबसा-: घर से नाराज होकर के 9 वर्ष के बच्चे को आज पुलिस ने उस समय सकुशल बरामद कर लिया जब वह संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था शक होने पर थाना अध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने जब बच्चे से पूछताछ की तो वो अपना नाम पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा था । बच्चे को विश्वास में लेकर थानाध्यक्ष बनबसा द्वारा पूछताछ की गई तो बच्चे ने बताया कि मैं नेपाल राष्ट्र का रहने वाला हूं और अपने घर से नाराज होकर बनबसा आ गया हूं ।
इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा नेपाल पुलिस से संपर्क कर बच्चे के परिजनों को ढूंढने की खोजबीन की गई जिसके बाद पुलिस को बड़ी मुश्किल से परिजनों से सम्पर्क कर थाना बनबसा बुलाया गया । जिसके बाद नेपाल राष्ट्र से नाबालिग बच्चे के पिता दीपक देवल, निवासी वार्ड नंबर 4, महेंद्र नगर, नेपाल के थाना बनबसा आने पर पूर्ण तस्दीक उपरान्त बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिक बच्चे को सकुशल बरामद करने पर गुमशुदा के परिजनों द्वारा जनपद चंपावत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम मे लक्ष्मण सिंह जगवाण थानाध्यक्ष बनबसा कॉन्स्टेबल गोविन्द टम्टा, महिला कांस्टेबल कमला चौहान आदि थे।




