उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग[email protected]_लालकुआं से चलने वाली यह ट्रेन रहेगी प्रभावित,घर से निकलने से पहले जानकारी अवश्य करें।।
बरेली : रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के स्थित घटपुरी-बदायूं खण्ड के मध्य समपार संख्या 272-सी पर सीमित सब-वे निर्माण के प्ररिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट ओरिजिनेट निम्नवत् किया जायेगा।
रि-शिड्यूलिंगः
लालकुआं से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05370 लालकुआं- कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी लालकुआं से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05423 कासगंज- भरतपुर जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05336 कासगंज- कावरैप्पेट्टै अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से 80 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
शार्ट ओरिजिनेटः कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05337 कासगंज-बरेली सिटी एक्सप्रेस घटपुरी से चलायी जायेगी तथा यह गाड़ी कासगंज-घटपुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

