उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_कौन बनेगा करोड़पति में फिर हल्द्वानी की होगी चर्चा, 17 वर्षों की मेहनत के बाद अब सपना होगा साकार।।

हल्द्वानी :
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर कुछ दिन हल्द्वानी की चर्चा होती रहेगी जब तक यह एपिसोड प्रसारित नहीं हो जाता तब तक कौन बनेगा करोड़पति के नाम से हल्द्वानी की चर्चा होना लाजमी है यह चर्चा हल्द्वानी के एक निजी इंस्टीट्यूट के होटल मैनेजमेंट के डीन प्रो. प्रशांत शर्मा के कारण होगी जो केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आयेगे
कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन में प्रो. प्रशांत शर्मा हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते दिखाई देंगे बल्कि सदी के महानायक का इंटरव्यू भी लेते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।


केबीसी शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। केबीसी में आज सोमवार को ट्रेलर और बुधवार व गुरुवार के शो में प्रशांत अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर नजर आएंगे।सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के अपने फेसबुक पेज पर प्रोमो जारी किया है जहां प्रोमो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रो प्रशांत शर्मा किस तरह से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक इंटरव्यू ले रहे हैं जहां महानायक ने हंसते हुए बखूबी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया प्रोमो में होटल मैनेजमेंट के डीन प्रशांत बिग बी का इंटरव्यू लेने के लिए नाचते हुए आते हैं।प्रोमो इंटरनेट मीडिया खूब सुर्खियों बटोर रहा है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले हैं 44 वर्षीय प्रशांत शर्मा पिछले 17 वर्षों से हल्द्वानी की अम्रपाली इंस्टिट्यूट में होटल मैनेजमेंट के डीन है।

यह भी पढ़ें 👉  मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र


सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के फेसबुक पेज पर जारी प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रोफेसर प्रशांत शर्मा से 50 लाख रुपये का प्रश्न पूछते हैं लेकिन जवाब में प्रशांत हंसमुख अंदाज में कहते हैं गाय हमारी माता है, लेकिन यह सवाल हमको नहीं आता है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

प्रशांत वर्ष 2000 से ही वह इस शो में जाने की तैयारी कर रहे थे अब मौका मिला। प्रशांत शर्मा ने कितने सवालों पर कितने इनाम जीता है इसका खुलासा शो में होगा।

Ad Ad
To Top