उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_मानसून की दस्तक के साथ राज्य में पानी ही पानी,दो लोगों की मौत,दर्जनों मार्ग अवरुद्ध, खोलने के प्रयास जारी, बागेश्वर में सबसे ज्यादा मार्ग है अवरुद्ध.जाने जनपद बार कहां क्या क्या हुआ ।।

देहरादून
उत्तराखंड में मानसून के बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी पूरी तैयारी कर ली है जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में बादल छाए हुए हैं जबकि ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग यातायात के लिए चालू है वही चमोली में बादल छाने के बाद मौसम बरसात का बनता दिख रहा है जनपद के अंतर्गत तीन ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात हेतु बंद है जिन्हें खोलने की कार्रवाई चल रही है वही अल्मोड़ा से प्राप्त खबरों के अनुसार वहां भी बादलों ने अपना डेरा डाल रखा है जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है अन्य सभी एनएच एस एच एवं ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात सुचारू है देहरादून से मिल रही खबरों के अनुसार जिला आपातकालीन परिचालन की खबर के मुताबिक जनपद में बादल छाए हैं यहां भी यातायात पूरी तरह से चल रहा है जबकि चंपावत के 2 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है वही रुद्रप्रयाग की बात करें तो यहां मैक्स वाहन पर गौरीकुंड से से सोनप्रयाग आते समय मुनकटिया के पास मैक्स के ऊपर मलबा आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सामान्य लोगों की हालत छह बताई जाती है जिन का इलाज रुद्रप्रयाग तथा छह घायलों का इलाज सीएचसी सोनप्रयाग में चल रहा है वही यहां पर यातायात पूरी जगह सामान्य है जबकि नैनीताल में भी आ रही खबरों के अनुसार यहां जनपद क्या कोई भी मार्ग अवरुद्ध नहीं है वही उधमसिंह नगर में भी सामान्य हालात पाए गए हैं पौड़ी से आ रही खबरों के अनुसार यहां पर भी स्थिति सामान्य है जिला आपातकालीन केंद्र से मिल रही जानकारी के अनुसार चमोली जिले में टिहरी बांध का जलस्तर से743,15 जबकि डिस्चार्ज 4,655 किया गया है इस तरह टिहरी बांध का अधिकतम जलस्तर 830,00 रिकॉर्ड किया गया यहां भी सभी मार्गों का यातायात सामान्य है जबकि हरिद्वार में भी यातायात सब जगह सामान्य रूप से चल रहा है बागेश्वर से मिल रही जानकारी के अनुसार यहां पर बाली घाट दो पालकोट मनिया राजमार्ग मलवा आने से बंद है वही बागेश्वर कपकोट राज मार्ग मलवा आने से बंद है, भियू गडेरा मुख्य जिला मार्ग मलवा ने कारण बंद है वही भानी हरसिंगाया मार्ग मलबा आने के कारण अवरोध है जबकि जनपद के अंतर्गत 13 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध है उनको खोलने की कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा पिथौरागढ़ में सुबह तड़के हुई बरसात के बाद बेरीनाग के अंतर्गत पाखू गधे रे में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है वही कर्मचारी राजमार्ग को खोलने की कार्रवाई की जा रही है तभाघाट घटिया बगड़ बॉर्डर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है तथा जनपद के 11 अन्य मोटर मार्ग दी यातायात के लिए अवरुद्ध पड़े हुए हैं जिन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर नैनीताल पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है तथा एक तारीख तक मौसम के यथावत संभावना बनी रहने की जताई जा रही है

Ad Ad
To Top