उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-@_पुलिस में वर्दी भत्ता बढ़ाया गया आदेश हुए जारी ।।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। शासन द्वारा कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का वर्दी भत्ता बढ़ाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)222 पदों पर भर्ती की तैयारी. होगा सुधार ।।


प्राप्त समाचार के अनुसार हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल को पहले 2250 रुपए वर्दी भत्ता के रूप में दिया जाता था। जिसको 1050 रुपए बढ़ाकर अब ₹3300 प्रति वर्ष किया गया है। इसी के साथ पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता भी बढ़ाया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब 1500 की जगह 2200 रुपए वर्दी भत्ता मिलेगा।

Ad Ad
To Top