उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_(हिमाचल प्रदेश) यहां बड़ा सड़क हादसा,16 बच्चों की दुखद मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी।।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की अब तक जान चली गई है. हादसा कुल्लू जिले के नियोली-शानशेर मार्ग  पर सैंज घाटी के जांगला इलाके  के पास हुई. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.
कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी. उन्होंने बताया कि हादसा सुबह 8 बजे हुआ. बस में कुछ स्कूली बच्चे भी यात्रा कर रहे थे. राहत और बचाव का कार्य जारी है. ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग ने तापमान को लेकर जारी की बड़ी अपडेट ।।

. बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला. पूरा प्रशासन मौके पर है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें. ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों.

Ad Ad
To Top