, उत्तराखंड में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे मैं एक व्यक्ति की मौत होने की खबर आ रही है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं यह हादसा उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र के नगांण गांव के पास वह जहां एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गई।
बताया जाता है कि बड़कोट तहसील नगांण गांव के पास स्यालव से बड़कोट की तरफ आ रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे और उन्होंने घायल लोगों को निकाला पुलिस को भी सूचना देकर 108 वाहन की मदद से घायलों को पीएचसी बड़कोट लाया गया। वाहन में सभी सवार स्थानीय लोग बताए जा रहे हैं।
इस दुःखद हादसे की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बड़कोट/उत्तरकाशी




