उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_गजब का खेल इतना किया समतलीकरण की लग गया 40 लाख का जुर्माना, विडियो देखकर लग जाएगाअंदाजा,कितना हो रहा है समतलीकरण ।।

हल्द्वानी
समतलीकरण के खेल में अब खनन इस कदर व्यापक हो गया है कि पोकलैंड मशीन और जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर जमीनों को खुर्द खुर्द किया जा रहा है जिससे जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है वहीं पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है इसी कड़ी में आज खनन की नब्ज को टटोलने निकले अपर निदेशक खनन विभाग राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालादूँगी रेखा कोहली खनन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ बैलपड़ाव में स्वीकृत समतलीकरण अनुज्ञा की औचक छापेमारी की जिसमें टीम की आंखें खुली की खुली रह गई ग्राम उदयपुरी में अनुज्ञा धारक गुरविंदर सिंह पर ₹ 3075100 एवं ग्राम बंदरजुड़ा में रविंदर बोरा पर ₹ 993608 जुर्माना लगाया गया गया ! इसके अतिरिक्त ग्राम बंदरजुड़ा में एक दस टायरा ट्रक Uk18CA – 1611 को अवैध उपखनिज का परिवहन करने पर सीज कर पुलिस चौकी बैलपड़ाव को सुपुर्दगी दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।


इस तरह आज तीन द्वारा की गई छापेमारी में कुल जुर्माना 4068708 ( 40 लाख 68 हज़ार 708 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
टीम में ऐशवर्य साह पटवारी अरुण देवरानी , महेन्द्र सिंह , प्रताप सिंह , मदन सिंह आदि शामिल थे !

Ad Ad
To Top