देहरादून-:सरकार ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय देहरादून के लिए डॉ ओंकार सिंह प्रोफेसर मैकेनिकल इंजीनियरिंग हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।
आज जारी आदेश के अनुसार उनकी यह नियुक्ति गठित अन्वेषण समिति की संस्तुति के उपरांत 3 वर्ष के लिए की गई है ।




